Us Paar Bhi Bharat
- New Delhi Little Bird 2025
- 219 p.
इंडोनेशिया का बाली द्वीप अपनी जीवंत हिन्दू संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें पारंपरिक नृत्य, संगीत और समारोह शामिल हैं। यह बात पूरी दुनिया में मशहूर है कि इंडोनेशिया में बाली कई तरह की ललित कलाओं के लिए स्वर्ग है। इनमें से एक है मूर्तिकला। अगर आप वाली जाते हैं, तो आप वहाँ के हर कोने में देवी-देवताओं की मूर्तियाँ देख सकते हैं जो राजसी ढंग से खड़ी हैं, मानों आपका स्वागत करने के लिए तैयार हों। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में जैसे ही हम देनपासर हवाई अड्डे से निकलकर उबूद की ओर चलते हैं, एक विशाल मूर्ति बड़े चौराहे पर दिखाई देती है, जो बाली द्वीप के लिए एक नया प्रतीक बन गई है, 'तीती बांदा' (Titi Banda) की मूर्ति। ये प्रतिमा महाकाव्य रामायण के एक दृश्य से ली गयी है। इस मूर्ति में वीच में प्रभु राम धनुष थामे हुए खड़े हैं और उनके साथ पत्थर उठाये अनेक कपि पुल निर्माण में लगे हैं।