Prasad, Chandra Deo

Modinama-Namo: Bharat ka pradhanmantri - New Delhi Atlantic 2015 - 422p.

स्तुत पुस्तक मोदीनामा-नमोः भारत का प्रधानमंत्री ग्रंथों, समाचार पत्रें, पत्रिकाओं, सोशल मीडिया और इंटरनेट से लिए गए वास्तविक तथा प्रमाणिक तथ्यों पर आधारित है। नरेंद्र दामोदरदास मोदी एक संन्यासी, तपस्वी, त्यागी, आर.एस.एस. के समर्पित कार्यकर्ता, भाजपा के विचारक और प्रचारक तथा कुशल प्रशासक, एवं अब भारत के सर्वज्ञाता और सर्वशक्तिशाली प्रधानमंत्री हैं। वे राजनीतिशास्त्र में एम.ए., तथा अमेरिका से लोक प्रशासन और प्रबंधन की पदवी लिए हुए हैं। वे सन् 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे।
नरेंद्र मोदी भारतीय राजनीति में एक विचारक ही नहीं, अपितु एक कुशल प्रशासक के रूप में भी सदा स्मरण किए जाएंगे।
प्रस्तुत पुस्तक का वर्णन नौ अध्यायों में किया गया है। यथा--1. नरेंद्र मोदी का जीवन, 2. नरेंद्र मोदीः गुजरात के मुख्यमंत्री, 3. नरेंद्र मोदीः भारत के भावी प्रधानमंत्री 4. नरेंद्र मोदी का चुनाव अभियान--नामांकनः वडोदरा और बनारस, 5. कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों द्वारा नरेंद्र मोदी पर भीषण आक्रमण, 6. कांग्रेस तथा अन्य पार्टियों पर नरेंद्र मोदी का पलटवार, 7. विजयी मोदीः सरकार का गठन, 8. नरेंद्र मोदी की प्रशंसा एवं बधाइयाँ, एवं 9. भारतीय जनता पार्टी के शासन के सिद्धांत। इसके साथ ही पाठकों की वास्तविक जानकारी हेतु महत्वपूर्ण परिशिष्ट जोड़े गए हैं।
पुस्तक में, सभी विचार घटित तथ्यों पर आधारित हैं। सभी अध्यायों का मूल्यांकन निष्पक्ष रूप से किया गया है।

9788126920204


PM Narendra Modi
Political Science

PM 338.95475 MOD