Himalaya se Himalaya tak
- Dehradun, Samaya Sakshaya 2021.
- 98 p.
हिमालय से हिमालय तक पुस्तक में नीरज नैथानी और उनके मित्रों द्वारा की गई भूटान-सिक्किम-कलिम्पोंग-दार्जिलिंग यात्रा का व्यौरा है। यह पुस्तक पूर्वाेत्तर भारत के साथ ही पड़ोसी देश भूटान के पर्यटक स्थलों की सैर भी कराती है। श्रीनगर गढ़वाल के 6 यात्रियों के दल ने इस यात्रा में जो भी देखा और महसूस किया उसे लेखक और यायावर नीरज नैथानी की कलम ने दर्ज किया है। लेखक के साथ आप पुस्तक में फुनसिलिंग, गंगटोक, छांगू लेक, शेरथांग, द वाटर शेड मेमोरियल, सिक्किम फ्लावर फेस्टिवल प्वाइंट, हिमालयन जूयोलॉजिकल पार्क, इन्चो मॉनेस्ट्री, जवाहर लाल नेहरू बॉटनिकल गार्डन, रुमटेक मॉनेस्ट्री, लिंगडुम मॉनेस्ट्री, गंगटोक व्यू प्वाइंट, मनजाखरी वाटर फॉल, गुवाहाटी, वार मेमोरियल, वाटासिआ लूप आदि घूम सकते हैं। पुस्तक में कुछ रंगीन चित्र भी दिए गए हैं।