pashchatiya rajnitik chintan western political thought
- Delhi Academic 2021
- 244p.
भारत में हिंदी सर्वाधिक रूप से बोली जाने वाली और लोकप्रिय भाषा है। शिक्षा के क्षेत्र में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के मध्य उनकी अध्ययन सामग्री और लेखनी के संबंध में स्पष्ट रूप से अंतर देखने को मिलता है। हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए हिंदी भाषा में उचित अध्ययन सामग्री का आभाव रहा है, और जो थोड़ी बहुत सामग्री उपलब्ध होती है उसकी भाषा-शैली उतनी उत्कृष्ट नही होती जितनी होनी चाहिए। इसी कारण हिंदी माध्यम के विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों से पिछड़ जाते है। लेखक का प्रमुख उद्देश्य राजनीति विज्ञान के हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए राजनीति विज्ञान के सभी विषयों पर हिंदी में एक अच्छी और उत्तम शैली की अध्ययन सामग्री तैयार करना है, जिसकी ओर यह पुस्तक एक महत्वपूर्ण कदम है।